जो इश्क़ की आग भड़क उठी है
जैसे मैं शोलों में जल रहा हूँ
तेरे बदन की कशिश का है जादू
देखकर तुझ को मचल रहा हूँ
मुझे है ख़ाहिशो-तमन्ना1 तेरी
मैं उम्मीद को मसल रहा हूँ
एक यह ख़ाब मैं देखता हूँ कि
तेरी मरमरीं बाँहों में पिघल रहा हूँ
शब्दार्थ:
1. ख़ाहिशो-तमन्ना: इच्छा और चाह
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००४




















Posted by Tosha on August 15, 2009 at 8:24 AM
बहुत खूब.. इश्क़ तो जुनून है!! और आशिक दीवानगी मे अलफातून!!
Posted by loksangharsha on August 14, 2009 at 4:49 PM
nice…………………nice…………………..nice……………….