तेरे चेहरे पर ज़ुल्फ़ उड़ी तो शाम हुई

तेरे चेहरे पर ज़ुल्फ़ उड़ी तो शाम हुई
मेरी ख़ुशियों का मुझसे इंतकाम हुई

फ़ज़िरो-शाम1 तेरी उम्मीद’ तेरा तस्व्वुर2
तेरी यादों में यह शब3 भी तमाम हुई

मेरी मोहब्बत का यही होना था हश्र4
हर गली हर कूचा5 बहुत बदनाम हुई

भड़कने दो तुम तजुर्बों के शोले को
ज़ीस्त6 रोज़गार7 से यूँ ही बेदाम8 हुई

वो तेरा ज़ीस्त से लाग क्या हुआ ‘नज़र’
इक थी ज़िन्दगी’ सो उसके नाम हुई

शब्दार्थ:
1. सुबह और शाम, 2. ख़्याल, 3. रात, 4. अंजाम, 5. गली, 6. ज़िन्दगी, 7. दुनिया, 8. जाल से मुक्त


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००४

7 Responses to this post.

  1. Posted by santhosh on March 24, 2009 at 11:21 AM

    Hi, it is nice to go through ur blog…well written..by the way which typing tool are you suing for typing in Hindi..?

    i understand that, now a days typing in an Indian language is not a big task… recently, i was searching for the user friendly Indian language typing tool and found.. ” quillpad”. do u use the same..?

    Heard that it is much more superior than the Google’s indic transliteration…!?

    expressing our views in our own mother tongue is a great feeling…and it is our duty too…so, save,protect,popularize and communicate in our own mother tongue…

    try this, http://www.quillpad.in
    Jai..Ho…

    Reply

    • Cafe-hindi is an amazing tool that I am using but there are lot of other offline hindi typing tools, if quillpad is working for offline typing tool tell me I will also work for it’s development as I am an engineer.

      Reply

  2. तेरे चेहरे पर ज़ुल्फ़ उड़ी तो शाम हुई
    मेरी ख़ुशियों का मुझसे इंतकाम हुई
    बहुत खुब …
    धन्यवाद

    Reply

  3. vinay ji aapko mail kiya hai plz dekhley

    Reply

  4. नमस्ते विनय जी,

    मेरी मोहब्बत का यही होना था हश्र4
    हर गली हर कूचा5 बहुत बदनाम हुई

    वो तेरा ज़ीस्त से लाग क्या हुआ ‘नज़र’
    इक थी ज़िन्दगी’ सो उसके नाम हुई

    बहुत ही सुन्दर पंक्ति लिखी आपने बधाई आपको

    Reply

  5. waah bahut sunder

    Reply

  6. मेरी मोहब्बत का यही होना था हश्र4
    हर गली हर कूचा5 बहुत बदनाम हुई

    ” वाह, सच कहा….वो मोहब्बत ही क्या जो बदनाम न हो”

    Regards

    Reply

Respond to this post