आसमाँ को आज उसका हक़ पहुँचा

आसमाँ को आज उसका हक़ पहुँचा
यह तीर जो मेरे दिल तक पहुँचा

ज़ख़्म देकर जो उसका जी न भरा
दिल उसका मेरे दिल तक पहुँचा

ख़ुशी की प्यास बढ़ती गयी जब
मैं भी दर्द के हासिल तक पहुँचा

धुँआ-धुँआ है आँख मेरी अब रोज़
कि मैं अपने ही साहिल तक पहुँचा

हक़= truth, righteousness


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३

2 Responses to this post.

  1. Posted by Gaurav on March 13, 2008 at 1:05 PM

    BAHUT BADIYA LIKHA HAI KAISE ITNA BADIYA LIKH LETE HO

    Reply

Respond to this post