“उफ़! यह मोहब्बत भी क्या चीज़ है
कभी बोझल आँखों से ख़ूँ टपकता है
कभी नब्ज़ बुझती है साँस जलती है”
पास मेरे जो तेरी तस्वीर नहीं
हाथों में मेरी तक़दीर नहीं
जिस तरह जी रहा हूँ जानता हूँ
सीने में साँसों की ज़ंजीर नहीं
मेरी राह से दिल से गुज़रती थी
चाँद जैसे रोज़ सँवरती थी
एक तरफ़ा मैं मरता था तुम पे
क्या [...]
Archive for March 10th, 2008
10 Mar
उफ़! यह मोहब्बत
10 Mar
एक मैं ही था शहंशाह सारे जहाँ का
एक मैं ही था शहंशाह सारे जहाँ का
जब तलक साया था सर पे हुमा का
मेरी शिकस्त ही तक़दीर हुई मेरी
जब जाना हुआ मेरे दर से हुमा का
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३
10 Mar
कुछ यूँ क़त्ल हुआ यह वक़्त
कुछ यूँ क़त्ल हुआ यह वक़्त
कि क़तराए-ख़ूँ तक न गिरा
अबकि हारे तो टूट जाये ‘नज़र’
मेरे दिलसिताँ, तेरा नाम लेकर
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३
10 Mar
शबनम यूँ सुलगी रात सोते पत्तों पर
शबनम यूँ सुलगी रात सोते पत्तों पर
जैसे वह मुझको मिले और मिले भी ना
चाँद खिड़की पर बैठकर मुझे देखता है…
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३
10 Mar
दर्द सुलगते क्यों हैं
दर्द सुलगते क्यों हैं जलते क्यों नहीं
मेरी आँखों में अब्र हैं बरसते क्यों नहीं
यह तुमको देखकर ही शायद बरसेंगे…
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३




















कहते रहें Comments