जैसे-तैसे निभाते हैं

जैसे-तैसे निभाते हैं
प्यार करके पछताते हैं
सच्चे-झूठे सपने तेरे
रातों की नींदें उड़ाते हैं

दो किनारे जिससे मिलते हैं
वह पुल टूट गया
बारिश बाढ़ बनी कि फिर
हाथों से हाथ छूट गया

उम्मीदें क्यों रखते हैं
जो अब रोये जाते हैं
जैसे-तैसे निभाते हैं
प्यार करके पछताते हैं

रुसवाई कुछ और नहीं
एक झूठा बहाना है
क्यों करते हो वादे जिनको
बेमानी हो जाना है

कैसे-कैसे लोग यहाँ
जो बस अपनी सुनाते हैं
जैसे-तैसे निभाते हैं
प्यार करके पछताते हैं


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३

Respond to this post