पहली बार देखा तुमको
जाने क्या हुआ
दिल की धड़कनों का
हल्का-हल्का एहसास हुआ
डूब गया मैं तेरी आँखों में
जाने-मन जाने-जानाँ
तुमने मेरा चैन ले लिया
वह तेरी पहली नज़र
जाने-मन जाने-जानाँ
यह दिल मेरा खो गया
पहली बार देखा तुमको
जाने क्या हुआ
दिल की धड़कनों का
हल्का-हल्का एहसास हुआ
जब तक देखूँ न तुमको
दिल क़रार पाता नहीं
जाने कैसा तुमने जादू किया
जाने कैसा तुमने दर्द दिया
पहली बार [...]
Archive for February 13th, 2008
13 Feb
पहली बार देखा तुमको
13 Feb
तुम हो मेरी चंद्रकला
अम्बर में जब चाँद खिला
उस पल से चला जानाँ
एक नया सिलसिला
मुहब्बत भरी वादियों में
इक नया गुल खिला
तुम एक नया सिलसिला
तुम जान मेरी अजंता
जिस पर यह दिल मचला
वह तुम हो मेरी चंद्रकला
फ़िज़ाओं में जादू घुला
जब तुमको देखा ऐसा लगा
मेरा जीवन जैसे शिला
अम्बर में जब चाँद खिला
उस पल से चला जानाँ
एक नया सिलसिला
तुम मेरा माहताब
तुम पानी में [...]
13 Feb
यह यादें तो ऐसी हैं
यह यादें तो ऐसी हैं जैसे मेरी परछाईं
जब तक अंधेरे में चलते रहे
तब तक हम दोनों साथ नहीं
जहाँ उजालों की ओर मुड़े
फिर से मेरे दिल पर आयीं
यह यादें वह तो नहीं
जिनको काग़ज़ पर लिखकर मिटा दें
यह वह लम्हे तो नहीं
जिनको कहानियाँ समझकर भुला दें
यह यादें तो ऐसी हैं जैसे मेरी परछाईं
जब तक अंधेरे में चलते [...]
13 Feb
मेरी बाइसे-ज़ीस्त
मेरी बाइसे-ज़ीस्त,
तुमको इक नज़र देखने के बाद मैं क्यों मुदाम तुम्हारी जानिब खिंचता रहता हूँ? क्यों इक कशिश मुझको बारहा तुम्हारे तस्व्वुर के दाम में बाँध लेती है? क्यों तुम शबो-रोज़ कभी ख़्यालों की भीड़ में कभी ख़ाबों के चमन में मुझे मिल जाती हो? क्यों मुझे हर शय तुम्हारा ही अक्स लगती है? क्यों [...]
13 Feb
मेरे दिलसिताँ
मेरे दिलसिताँ,
तुम्हें देखकर मुझे पहली बार यूँ लगा था कि मेरी ज़िन्दगी मेरे सामने खड़ी है| मेरे बदन में साँस पहले भी थी मगर मुझे उसका एहसास नहीं था| तुम्हें देखकर मेरी धड़कनें जो रवाँ हुईं तो मैंने जाना कि आज तक मैं साँस क्यों ले रहा था| शायद वह तुम्हीं हो, शायद क्यों हाँ [...]




















कहते रहें Comments