ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह

ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह
उनके बिना कितने पल गुज़ारे हैं
खोये-खोये सारे वह बीते नज़ारें हैं

हाथों की लकीरों में उनका नाम है
कहाँ मुझसे दूर खोये हुए हैं वह
कुछ भी नहीं है उनकी यादों के सिवा
किसी से न गिला मेरा न शिकवा

तू प्यासा रेगिस्तान है बारिश वह
ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह

लम्बा सफ़र है राहें हैं सूखी-सूखी
फिर भी राहों के किनारे ताड़ हैं उगी
बरसों का सफ़र दिल में उनका बसर
उनको ही ढूँढ़ती है नज़र हर नज़र

ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह
उनकी यादों में खोये हुए हैं हम
थोड़े जागे थोड़े सोये हुए हैं हम

तू प्यासा रेगिस्तान है बारिश वह
ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह

खिलेंगे गुल हज़ार रंग के नये-नये
मिल गये जो इन्हीं रास्तों पर वह
गुलों की वादियाँ अगर चाहिए तुझे
काँटों की तहों पर चल मिलेंगे वह

ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह
किसी मोड़ के बाद आयेगी मंज़िल
चलता चल राह नयी ऐ मेरे दिल

तू प्यासा रेगिस्तान है बारिश वह
ऐ दिल वहाँ चल जहाँ रहते हैं वह


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: १९९८-१९९९

One Response to this post.

  1. Posted by Jitendra Manaswin on February 14, 2008 at 6:28 PM

    Hello vinay,
    I read your poems and quite impressed. We have created a portal especially for poets. have a look at www[.]kavitasangrah[.]com. Check your mail, I’ve sent a message to your mail id today.

    With Thanks

    Jitendra Manaswin

    Reply

Respond to this post