Archive for February 2nd, 2008

आँखों पे आइना क्यों

आँखों पे आइना क्यों
चमकाती हो
कहो तो यह आइना
ख़ाब पे रख लूँ
मगर शर्त यह है
सदा रू-ब-रू रहो
कई बार जब शाम
को आँख लगी
तो देखा वह आइना
ख़ाब ही पे रखा है
और रू-ब-रू
तुम बैठी हुई हो
दरवाज़े पर जब
कोई दस्तक हुई
तो ख़ाब ही में
उठकर चल दिया
कि शायद तुम हो
दरवाज़े पर…
अकसर मेरे साथ
यूँ ही होता है
कि एहसास
छू के जाता है तेरा
उस [...]

Continue reading »

तुम जब भी आती हो

तुम जब भी आती हो
साथ में इक नूर लाती हो
नहीं तो आँखों में
इक रात दबाये फिरता हूँ
जलता हूँ मैं शमा पर
परवानों की तरह मचलकर
दोस्तों यारों से अपना
हाले-दिल छुपाये फिरता हूँ
आपकी गुलाबी आँखों की मय
व सुर्ख़ होंठों के तब्बसुम में
अपने आप से बेख़बर
ख़ुद को भुलाये फिरता हूँ
महजबीनों में हसीं बहुत होंगे
पर आप-सा नहीं कोई ख़ूब-रू
तभी तो [...]

Continue reading »

आज की रात मेरे ख़ाबों के मकाँ पे

आज की रात मेरे ख़ाबों के मकाँ पे
उस गहरे नीले आसमाँ पे
वह चाँद नहीं निकला
कि तुम आये थे
बे-नूर वह चाँद नूर देखता रहा
सारी रात नहीं निकला
कि तुम आये थे
हाथों में तितलियाँ
रख लीं हों जैसे
कुछ इस क़दर मुस्कुरा रहे थे
मैं किसी नज़्म के लिये
डूबा था जैसे
तुम इस क़दर रिझा रहे थे
जागा नहीं मैं पलभर को भी
आँखों [...]

Continue reading »

I’m down with love

Be stupid, idiot, fool
These are three rules
To be down with love
I’m down with love
I’m down with love
Everything you said
I accepted
When I said I love you
You rejected
It’s not fair, it’s not good
I’m down with love
I’m down with love
Be stupid, idiot, fool
These are three rules
To be down with love
My love always
Occupies your heart
But you’re trying
To be smart, [...]

Continue reading »

अजनबी-अजनबी आँखें हैं

अजनबी-अजनबी आँखें हैं
अजनबी-अजनबी चेहरे हैं
कोई शिकन नहीं मुस्कुराहट नहीं
अजनबी जो ठहरे हैं
इक वक़्त था आँखों में
इक वक़्त है आँखों में
कैसे पढ़ते आँखों को
आँखों के रंग जो गहरे हैं
कल भी ख़ामोशियाँ थीं
आज भी ख़ामोशियाँ हैं
तुमने कहा नहीं कुछ भी
लबों पे क्यों यह पहरे हैं
अजनबी-अजनबी आँखें हैं
अजनबी-अजनबी चेहरे हैं
कोई शिकन नहीं मुस्कुराहट नहीं
अजनबी जो ठहरे हैं
आये थे [...]

Continue reading »