तेरे हाथों में वह चूड़ियाँ आज सजती भी होंगी ना
किसी आहट पर खनकती भी होंगी ना
तेरे माथे की वह बिंदिया टिमटिमाती भी होगी ना
एक नूर झलकाती भी होगी ना
आइने में ख़ुद को देखकर कभी शरमाती भी होगी ना
आइने से चेहरा छुपाती भी होगी ना
और वह मेरे आँगन की रंग-बिरंगी उड़ती तितलियाँ
तेरे होंठों पर मुस्कान लाती [...]
Archive for January, 2008
30 Jan
तेरे हाथों में वह चूड़ियाँ
27 Jan
ढूँढ़ता हूँ रास्तों में हर कहीं
ढूँढ़ता हूँ रास्तों में हर कहीं
बस तुझे, बस तुझे
एक नज़र दिखाकर छुप गयी हो
तुम मुझे, तुम मुझे
जब पत्ते उड़ते हैं ऊँचाइयों से गिरके
और हवा उन्हें उड़ा ले जाती है
दूर कहीं, दूर कहीं
तब मुझमें जीने की ख़ाहिश आती है
सोचकर तुझे, बस तुझे
ढूँढ़ता हूँ रास्तों में हर कहीं
बस तुझे, बस तुझे
एक नज़र दिखाकर छुप गयी हो
तुम मुझे, [...]
27 Jan
अब तो लौट आ
अब तो लौट आ
सुन ले दिल की सदा
अब तो लौट आ
सुन ले दिल की ज़रा
मेघा भी छाये हैं
आब यह बरसाये हैं
तू रेगिस्तानों की
मरीचिका बनकर
क्यों मुझे सताये है
परछाइयों को
आइनों में रख दे
आइने से बाहर आ
अब तो लौट आ
सुन ले दिल की वफ़ा
अब तो लौट आ
सुन ले दिल की रज़ा
वादियों में हरियालियाँ हैं
दिलों में ख़ुशहालियाँ हैं
मुझको क्यों [...]
27 Jan
किसी जाने से क्या बदल जाता है
किसी जाने से क्या बदल जाता है
बस दिल बदल जाता है
अपना दिल बदल जाता है
छत पर खड़े होते थे
बहती पुरवाई में तेरी ख़ुशबू होती थी
आज भी बहती है वह
लेकिन उदास बातें करती है वह…
किसी के जाने से क्या बदल जाता है
अपना दिल बदल जाता है
आइने में जैसे देखते थे ख़ुद को
वह नज़रिया बदल जाता है…
बेलों [...]
27 Jan
जाने कहाँ खो गयी तू
जाने कहाँ खो गयी तू
दूर मुझसे हो गयी तू
ढूँढ़ रहा हूँ…
दीवानों की तरह मैं तुझको
सोच ज़रा क्या मेरा हाल है
क्या तेरा भी होगा ऐसा ही
मेरे जैसा ही…
जाने कहाँ खो गयी तू
दूर मुझसे हो गयी तू
पागल हुआ…
मेरा अफ़साना बना
मैं तेरा परवाना बना
इश्क़ में जला दे मुझे
गले से लगा ले मुझे
कर दे कुछ ऐसा ही…
जाने कहाँ खो [...]




















कहते रहें Comments