धीरे-धीरे उतरती है साँस सीने में

December 28, 2007 at 4:41 pm (मेरी ग़ज़ल) (, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , )

धीरे-धीरे उतरती है साँस सीने में
यह  दर्द  बड़ा  बेदर्द  है  सीने  में

लुत्फ़ जीने क सब ख़त्म हो गया
डूबती दिखती है हर आस सीने में

उसने सवाल यूँ रखे मेरे सामने
जवाब आबला-पा रह गये सीने में

एक कशिश जो उसकी आँखों में थी
वबा बनके रहती है आज सीने में


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३

Post a Comment