Archive for September 16th, 2007

ये जो कोरा काग़ज़ है

ये जो कोरा काग़ज़ है
मेरी ज़िन्दगी-सा है
कभी इस किताब में
कभी तेरे खा़ब में
दिखायी देता है…
जिस तरह से
लिख दे कोई इस पर
जिस तरह से
रंग दे कोई साँझ-सवेर
ऐसे ही मिलता है हमें
ज़िन्दगी से फीका ज़हर
हवाओं में खु़शबुएँ
साँसों में ज़िन्दगी
घुल जायेगी
कहीं न कहीं हमें
वो हसीन ज़िन्दगी
मिल जायेगी
बीते लम्हे,
इंतज़ार का ये पल
कोई लिखता नहीं
ढूँढ़ता हूँ जिस
आइनें में खु़द को
मैं [...]

Continue reading »

गुलाबी बादलों के साये

गुलाबी बादलों
के साये
चाँद पर हैं
छाये हुए
हल्की मध्दम
रोशनी
जो दिख रही है
नाम तेरा
मेरे जिस्म पर
लिख रही है
मेरी तक़दीर में
बस एक तू है
मेरी सारी उम्र
का हासिल
बस एक तू है
जिस ख़ाब को
छूना चाहता हूँ
उसकी पहली तस्वीर
बस एक तू है
मेरे दिल की चाँदनी
साँसों की डोर
बस एक तू है
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २०००

Continue reading »

अपना-सा यहाँ कोई होता

तुम गये हो इस तरह से
कि मुझे यक़ीन नहीं होता
चाहता हूँ एक मेरा भी
अपना-सा यहाँ कोई होता
मेरा दिल हर लम्हा
तुझे याद करता है
हर एक लम्हा, बीता लम्हा
तोड़ने की कोशिश करता है
अब जानने लगा हूँ कि
तेरा मिलना मुमकिन नहीं
(इक पल को ऐसा लगता था)
तुम रहो सदा सलामत
यही रब से दुआ करता हूँ
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: [...]

Continue reading »

एक मौसम

एक मौसम
जो खु़शबू लाया था
एक वह
जो कभी आया था
ज़्यादा नहीं
ज़रा-सा ग़म दे गया है
टूटा नहीं
शायद ख़ाब बिखर गया है
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २०००

Continue reading »

रात धुल गयी

रात धुल गयी
दिन चमक गया
साँस बजती रही
बस,
दिन गुज़र गया
शाम आयी
तन्हा-तन्हा
मील गिनके
चाँद के साथ
अंजान होकर गयी
रातों के चलते रहे
सिलसिले
आज फिर वही
रात आ गयी
वक़्त के फ़ासले
हासिल देते रहे
तेरी कोई आहट
कोई ख़बर न आयी
बुझे-बुझे अश्क़
आँख छू गये
आयी रात हरजाई
मेरा ख़ाब ले गयी
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २०००

Continue reading »