Archive for September 15th, 2007

नज़र

‘नज़र’ वो नज़र
जो लग जाये तो तबाह कर  दे
अपनी पे आये तो
हर इक अदू को बरबाद कर दे
उसका तैशो-जुनूँ
पागलपन की हद है
वह अपनी से गुज़र जाये तो
हर गुनाह कर दे
उसके नाम के साथ
जो भी जफ़ा करेगा हरजाई
उसको वह बीच भँवर
अपनी के लिए बेसफ़ीना कर दे
शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००३

Continue reading »

दोस्त, माफ़ कर देना मुझे

तुमने पुकारा था जब
मैंने सुना तो था
मगर मेरा ग़ुरूर
मेरे ज़हन पे यूँ चढ़के बैठा था
कि मैंने देखा भी न तेरे जानिब
जाने किस मशक्कत में
रहा होगा तेरा दिमाग़
जाने तुमने क्या-क्या न सोचा होगा
दुबारा जब तुमने
निगाह चुराके देखा था
उस वक़्त भी तो मैं
ग़ुरूर को आगोश में लिए गुज़रा था
वक़्त की नब्ज़ तो
बहुत भारी लग रही थी
उस पहर [...]

Continue reading »

तख़लीक़ हुआ है [ver. 2.0]

मेरे ही हाथों में टूटा है दम मेरा
तेरे ही स्पर्श से तख़लीक़ हुआ है
यह ‘विनय’…
नया जन्म हुआ है तो
नये अहसास भी होंगे
अभी-अभी मेरी मुट्ठी में
जन्मी है यह क़िस्मत
खुलेगी जो कई और कई
जीतों के जश्न भी होंगे
जिससे मेरी हर सोच जुड़ी है
सिर्फ़ एक तुम हो!
मेरी इब्तिदा मेरे ये जश्न
सब तुम्हीं से तो हैं…
शायिर: विनय प्रजापति [...]

Continue reading »

तेरे चेहरे ने शिकन लफ़्ज़ों में बयाँ की होगी

तेरे चेहरे ने शिकन लफ़्ज़ों में बयाँ की होगी
कोई यूँ ही तो ख़ुद इतना फ़ुर्त नहीं होता है
लम्हा-लम्हा ख़ला-सी आँखों में क्या बदलता है?
कोई चेहरा आता है आँखों में आकर फिसलता है
बड़ा अजनबी जाना हमको जो सामान लौटा रहे हो
क्या रु-ब-रू होने वालों से कोई अजनबी होता है
मुतमइन-सा हूँ खु़द से, तेरा भी कसूर क्या [...]

Continue reading »