Archive for September 14th, 2007

जब तक कोई आस उसे आकर पोंछ न दे…

ज़िन्दगी से सौ ग़म एक खु़शी मिलती है
अब तक जितनी राहों से गुज़रा हूँ,
ग़म उठाता रहा हूँ…
रूह छिलती रही है मेरी…
सीने की तह में…
जाने कितने ही ज़ख़्मों के टूटे शीशे और
घावों के जंग खाये हुए लोहे के टुकड़े जमा हैं
ज़रा दम भर को करवट लेता हूँ तो…
जोंक की तरह से सारे सबातो-सुकूँ चूसने लगते हैं
पलकें [...]

Continue reading »

उल्टे सूरज की आग जम गयी

सोचा था दिन चढ़ेगा दोपहर तक
तो सूरज की आग
सर्दियों के सर्द बादलों को ग़ुबार कर देगी
बहने लगेगा बदन में जमा हुआ लहू
और झपकने लगेंगी एक टुक अपलक पलकें
लेकिन ऐसा कुछ भी हुआ नहीं
दिन दोपहर तो चढ़ा पर बादल नहीं छटे
कोहरा नहीं पिघला
उल्टे सूरज की आग जम गयी,
ठिठुर गयी…
सर्द हवा ने बुझा दिया दिन का सूरज
उतरने [...]

Continue reading »

एक यही इल्तिजा है…

तुम्हें महसूस हो कि ना हो
मेरे सीने में दर्द है तो सही…
लम्हा-लम्हा जज़्बात पिघलते हैं ग़म की चिंगारियों में,
एहसास उबलते हैं मेरे,
ख़्याल मसलते हैं मुझे…
इक भँवर है आँखों में माज़ी का
मुझको पूरे ज़ोर से खींचता है अपने अंदर…
दिन-दिन, रात-रात, लम्हा-लम्हा, पल-पल
मैं हूँ कि डूबना ही चाहता हूँ
बचने की कोशिश भी नहीं करता
अब तो हाल मेरा [...]

Continue reading »